फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया सर्कल स्टाइल कबड्डी में सीआरएसयू की टीम विजयी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स कौंसिल की ओर से तीन दिवसीय आल इंडिया सर्किल स्टाइल कबड्डी फॉर मेन एंड वीमेन टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार कायत द्वारा किया गया । कुलपति ने कहा की खेल प्रतियोगिताओं में हार जीत इतने मायने नहीं रखती। बल्कि खेलो में भाग लेने से प्रबंधकीय दक्षता विकसित होती है जो की सारी उम्र काम आती है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कायत ने कहा कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी का सीडीएलयू सिरसा को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा की हरियाणा प्रदेश की भूमि परंपरागत खेलों की जननी रही है। कबड्डी तथा कुश्ती में यहां के खिलाड़ियों ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा की राष्ट्र की रक्षा के लिए भारतीय सेना में भी यहां के युवाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा की खिलाड़ियों को नवीनतम तकनीक अनुसार खेल में सुधार करना चाहिए। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित पुरुषों महिलाओं की आल इंडिया सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम दिन पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद व गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो के बीच हुआ। मुख्य अतिथि के समक्ष आयोजित इस रोचक मुकाबले में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की टीम विजयी रही। इस अवसर पर प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षयता करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया और खेल परिषद के सचिव हंसराम ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। मंच का संचालन डॉ. टिम्सी द्वारा किया गया । इस मौके पर प्रोफेसर मोनिका वर्मा, प्रोफ्रेसर रविंदर पाल अहलावत, प्रोफेसर सुरेश लहगा, प्रोफेसर जे. एस जाखड़, प्रोफेसर सुशील, डॉ. ईश्वर मालिक, डॉ. सुरिंदर सिंह, डॉ. रविंदर, डॉ. संजीत, डॉ. अशोक, डॉ. सलेंद्र, महेंद्र बैनीवाल तथा सुमित उपस्थित थे।
विज्ञापन

सीडीएलयू कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
यह रहे परिणाम
पुुरुष वर्ग- पहला कबड्डी मैच सीआएसयू जींद और गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंड़ी साबो के खिलाड़ियों के बीच खेल कबड्डी मैच में सीआएसयू जींद की टीम को 34 प्वाइंट व गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंड़ी साबो की टीम को 12 प्वाइंट मिलेे। विजेता सीआरएसयू रही। दूसरा मैच राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल के टीम बांबे यूनिवर्सिटी के बीच हुआ जिसमें भोपाल की टीम को 22 प्वाइंट और बांबेे की टीम को 20 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा। विजेता भोपाल की टीम रही। इसके बाद चौैधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेेेरठ और तांत्या यूनिवर्सिटी राजस्थान के बीच हुए चौथे मुकाबले में मेरठ की टीम ने 30 प्वाइंट व राजस्थान की टीम ने 12 प्वाइंट प्राप्त किए। विजेता मेरठ यूनिवर्सिटी रही। वहीं पांचवां कबड्डी मैच इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर और राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल के बीच खेला गया जिसमें इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की टीम को 33 प्वाइंट मिले।
विज्ञापन

महिला वर्ग : पहला महिला कबड्डी मैच गुरु काशी यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। दूसरा मैच सीआएसयू जींद और सीसीएसयू मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें जींद की टीम ने 13 प्वाइंट व सीसीएसयू मेरठ की टीम ने 4 प्वाइंट प्राप्त किए। तीसरा मैच गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार व राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल के बीच खेला गया। जिसमें जीजेयू हिसार की टीम 24 प्वाइंट और राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल की टीम को 12 प्वाइंट मिले और विजेता जीजेयू हिसार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें