डॉ. साहिब राम गोदारा ने सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाला
सिरसा। जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के उप निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सिरसा के पद का कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. साहिब राम गोदारा इस समय हिसार मंडल के उप निदेशक के पद पर भी कार्यरत हैं।