सिरसा। जिले में हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को जिले में दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा हुई। वहीं बारहवीं कक्षा का अवकाश रहा। मंगलवार को जिलेभर में दसवीं के मुख्य विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। फ्लाइंग को नकल का कोई केस नहीं मिला।
जिले में 17 दिनों से हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 88 परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं। जिसमें दसवीं व बारहवीं कक्षा के करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को दसवीं के 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान डबवाली, चोपटा, रानियां, ओढां, ऐलनाबाद व सिरसा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग टीम को नकल का कोई केस नहीं मिला। परीक्षा शांतिपूर्वक समाप्त हो गई। वहीं बुधवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी राजनीति विज्ञान की परीक्षा देंगे। जिसमें करीब 6 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
बुधवार को दसवीं की गणित की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। किसी प्रकार की कोई नकल फ्लाइंग टीम ने नहीं पकड़ी। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। आज जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं के विद्यार्थी राजनीति विज्ञान की परीक्षा देंगे। -
अशोक कुमार, सुपरिंटेंडेंट, बोर्ड फ्लाइंग।