फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 105 युवाओं ने टेलेंट हंट प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेता विद्यार्थी 15 नवंबर से शुरू होने वाले युवा महोत्सव में लेंगे हिस्सा

Thu, 07 Nov 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
टैलेंट हंट प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 105 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी 15 नवंबर से शुरू होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, इन विद्यार्थियों ने कुल 12 विधाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने किया। इस दौरान कुलसचिव ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपने हुनर को निखारना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणवी गीतों और नृत्य में दी प्रस्तुति
युवा निदेशालय की ओर से हर साल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेते है। यहां से विजेता विद्यार्थी युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य और एकल नृत्य के माध्यम से भारत की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी करें अपने समय का सदुपयोग : प्रो. गहलावत

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने कहा कि वर्तमान भूमंडलीकरण के युग में विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक पर अधिक निर्भर होने की वजह से विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से युवाओं में अनेक प्रकार की बीमारियां भी देखने को मिलती हैं। इनसे बचने के लिए स्क्रीन टाइम का प्रबंधन विद्यार्थियों को करना जाना चाहिए और टाइम मैनेजमेंट करते हुए अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें