फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: मनमुटाव होने के कारण घर से चली गई थी 10 वर्षीय बच्ची, कन्हैया आश्रम में मिली

Wed, 15 Feb 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। घर से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने भाई कन्हैया आश्रम से तलाश कर लिया है। 13 फरवरी को घर से बाहर आकर बच्ची गली में रो रही थी। इसके बाद भाई कन्हैया आश्रम के ट्रस्टी ने बच्ची से बातचीत की तो उसने बताया कि उसके माता पिता नहीं है और वह ताया व ताई के साथ रहती थी, जोकि कमरा खाली कर चले गए हैं। ऐसे में वह अकेली रह गई है। इसके बाद ट्रस्टी ने उसे भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचा दिया।
बता दें कि दो दिन पहले शहर के एक क्षेत्र से 10 वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई थी। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उनकी 10 वर्षीय बच्ची अपने बैग से किताबें निकालकर चारपाई पर छोड़ कर कपड़े ले गई। उसने कॉपी पर एक नोट लिखा था। इसमें उसने अपनी मां के द्वारा केवल लड़के से ही प्यार करने की बात लिखी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की है। बच्ची ने कन्हैया आश्रम में भी अपना पता गलत बताया और माता पिता के न होने की जानकारी दी। लेकिन जब उससे स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो उसने स्कूल का नाम बता दिया। आश्रम के सदस्यों ने बच्ची के संबंध में स्कूल में जानकारी दी। इसके पश्चात पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने अब बच्ची को बाल संरक्षण समिति को सौंप दिया है। इसकी काउंसिलिंग करने के बाद ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
माता पिता के साथ मनमुटाव होने के चलते बच्ची घर से चली गई थी। जिसकी भाई कन्हैया आश्रम से बरामद कर लिया गया है। बच्ची को बाल संरक्षण समिति को सौंपा गया है। काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साधुराम, डीएसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें