फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पहले मनदीप उर्फ काला आया था सिरसा

विज्ञापन
जासूसी में पकड़े गए आरोपी का सिरसा स्थित घर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जासूसी के आरोप में पकड़े गए मनदीप उर्फ काला सिंह का परिवार सिरसा में रहता है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद परिवार बुरी तरह सहम गया है और पुलिस भी आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मनदीप और उसका भाई दोनों नशा करते भी थे और बेचते भी थे।
विज्ञापन

सिरसा के बरनाला रोड स्थित बिजली घर के पास रहने वाले मनदीप को जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के बाद सिरसा में भी पुलिस अलर्ट हो गई। परिवार के सदस्य भी घबरा गए और गेट बंद कर लिया। किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनदीप कभी एक-दो माह में घर आया करता था और अभी करीब 10-12 दिन पहले ही सिरसा होकर वापस गया था। मनदीप ने परिजनों को बता रखा था कि वह बीमा करने का काम करता है और जालंधर-बठिंडा में रहता है। मनदीप शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पड़ोसियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मनदीप और उसका भाई दोनों नशा करते भी थे और बेचने का भी काम भी करते थे। इस कारण अधिक लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे।
रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस, आईबी भी अलर्ट
जासूसी मामले में सिरसा के युवक के पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी मनदीप से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपना रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी पुलिस ने कुछ भी अधिकारिक रूप से बताने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। आईबी भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, हनीट्रेप से जोड़कर देखा जा रहा मामला
सूत्र बताते हैं कि लगभग 6 महीने पहले आरोपी मनदीप की नेहा सिंह नाम की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और प्रेम प्रसंग भी चला। उसने मनदीप को आईटी कंपनी में होने की बात कही और मनदीप को थाना क्षेत्र के रिकार्ड जमा कर उसे भेजने का टास्क दिया था। असल में वह नेहा नहीं बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का कोई हैंडलर था।
विज्ञापन

अभी रिकार्ड खंगाल रहे हैं : थाना प्रभारी
मनदीप की जासूसी मामले में पकड़े जाने की सूचना आई है और हमने आरोपी से संबंधित रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिली है।
- राम निवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें