फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Fri, 06 Sep 2013 05:32 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के एक नेता के होटल में गुरुवार को जमकर तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड करने वालों ने आरोप लगाया कि होटल में वेश्यावृत्ति होती है। लोगों का कहना था कि वे इस मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


सोनीपत के मुरथल स्थित इस होटल में हो रही गतिविधियों के खिलाफ गुरुवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पत्थर मार-मारकर होटल के शीशे और अंदर के सामान तोड़ डाले।

उन्होंने वहां मिले कई जोड़ों की पिटाई भी की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

गुरुवार को अल-सुबह सैकड़ों लोग होटल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी होटल के अंदर दर्जन भर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इससे लोगों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने लड़कों और लड़कियों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। इस दौरान कई जोड़े तो आपत्तिजनक स्थिति में ही होटल छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना के बाद डीएसपी बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

उनका कहना है कि होटल में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, होटल मालिक और एक प्रदेशस्तरीय पार्टी से जुड़े नेता विक्रम राठी ने बताया कि यह होटल और उन्हें बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है। जल्द ही इस साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें