फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranjit singh murder case: राम रहीम को सजा सुनाने के बाद और सख्त हुआ रोहतक की सुनारिया जेल का पहरा

Mon, 18 Oct 2021 05:46 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

रंजीत सिंह मर्डर मामले में सुजा सुनाए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल का पहरा और सख्त कर दिया गया है। किसी को भी बिना दस्तावेज दिखाए नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं, सोमवार को किसी भी कैदी को उसके परिजनों से नहीं मिलने दिया गया। राम रहीम के वकील को भी पूरी पड़ताल के बाद अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद सुनारिया जेल के बाहर पहरा और सख्त कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को पहचान पत्र व जांच के बगैर अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहा है। किसी सुरक्षित किले की तरह पुलिस पहरा लगाया गया है। मुख्य सड़क से जेल के प्रवेश द्वार तक जाने के लिए किसी को भी तीन नाकों से होकर गुजरना पड़ेगा। पुलिस ने मुख्य सड़क के साथ ही पहला मजबूत नाका लगाया है। यहीं से ज्यादा लोगों को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 19 साल बाद परिवार को मिला इंसाफ
विज्ञापन


सिर्फ वकील ही मिल सके राम रहीम से
दूसरे नाके तक बेहद खास व अनुमति प्राप्त व्यक्ति ही पहुंच पा रहे हैं। इन्हें भी प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के बगैर तीसरा नाका पार नहीं करने दिया जा रहा है। राम रहीम के अधिवक्ता गुरदास सिंह को भी गहन जांच में दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों का जेल में प्रवेश प्रतिबंधित रहा। राम रहीम से मिलने की भी वक़ील के अलावा किसी को अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें