फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम में एयरपोर्ट बनता तो युवाओं को रोजगार मिलता : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को हिसार के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मय्यड़ टोल धरने पर पहुंचकर उन्होंने आंदोलनरत किसानों से मुलाकात की।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर महम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता तो हिसार, भिवानी, रोहतक के लाखों युवाओं को रोजगार मिलता। क्योंकि इस कार्य के लिए जो जमीन चिह्नित की गई थी वो इन तीनों जिलों के बीच में पड़ती है। महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जेवर चले जाने का दर्द जाहिर करते हुए दीपेंद्र ने कहा कि हिसार भिवानी और रोहतक की सीमा पर 20 से 25 हजार करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उनकी सरकार के समय मंजूर कराया गया था। जिसके बनने पर पूरे इलाके के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए साधनों का सृजन होता। साथ ही लाखों करोड़ रुपये का निवेश आता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इसे उठाकर यूपी के जेवर में ले गई और प्रदेश की भाजपा सरकार चुपचाप बैठी झूठे विज्ञापन ही छापती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें