18-अंतरराष्ट्रीय रेसलर संग्राम सिंह का डी पार्क पर पगड़ी पहनाकर सम्मान करते कांग्रेस कमेटी शहरी
रोहतक। युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्टेरॉयड का प्रयोग करने लगे हैं जबकि दवाई-गोली से फिटनेस नहीं मिलती है। युवाओं को इसके लिए पारंपरिक डाइट ही लेनी चाहिए। हाल ही में अर्जेंटीना में हुई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइट जीत कर रोहतक लौटे संग्राम सिंह ने ये बातें कहीं।
डी पार्क स्थित एक सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय रेसलर व फाइटर संग्राम सिंह ने कहा कि उन्होंने दुनिया घूमी है लेकिन हरियाणा के दूध-दही, घी-चूरमा जैसा खान-पान कहीं नहीं मिला। हरियाणा की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। उनकी यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी।
हरियाणा के युवा मेहनती व ताकतवर हैं जिसके चलते मेडल भी अधिक जीत रहे हैं। कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित अनेक व्यक्तियों ने संग्राम सिंह फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। केडी ने कहा कि संग्राम सिंह ने अर्जेंटीना की धरती पर फाइट में जीत दर्ज कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।