सोनीपत। गांव महलाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। वह 10 साल पहले जाट रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गुहणा फिलहाल विशाल नगर, रोहतक निवासी मुकेश (55) सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद केनरा बैंक, सांपला में नौकरी कर रहे थे। वह कैशियर के पद पर नियुक्त थे। वह अपने गांव आए हुए थे। बुधवार दोपहर किसी काम से बाइक पर सवार होकर सोनीपत आ रहे थे। महलाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। संवाद