एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर धीरज पुरी,स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु कादयान, फ्ल
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कॅरिअर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने भारतीय वायु सेना के सहयोग से कॅरिअर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वायु सेना की टीम दिशा की ओर से प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध कॅरिअर के विकल्पों से अवगत कराना था।
एमडीयू परिसर से वायु सेना की इंडक्शन पब्लिसिटी और प्रदर्शनी वाहन ने अपने कॅरिअर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह पहल विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों, वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए तैयार की गई थी।
इसमें कुल 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीपीसी की निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने किया। उनके साथ प्रो. सविता राठी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अरुण हुड्डा, डॉ. सुखविंदर, डॉ. सौरभ कांत व अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय वायु सेना की ओर से विंग कमांडर धीरजपुरी ने अपनी बात रखी। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु कादियान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुरशरण, फ्लाइट ऑफिसर केएन मंडल व अन्य अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उन्हें सेना में प्रवेश की प्रक्रिया, प्रशिक्षण, जीवन शैली, अवसरों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।