झज्जर। गांव माछरोली के पास सड़क हादसे में गुजरात निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा की दोनों गाड़ियों के चालक नहीं थे और एक व्यक्ति बीच में फंसा हुआ था। उसको क्रेन की सहयता से निकलवाया गया और नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश कर उनको सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खांट दिनेश ने बताया कि वह गुजरात के जिला अरवल्ली, तहसील माडोसा, थाना टिंटोई गांव मोतीपुरा का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका बड़ा लड़का खांट रोहित कुमार 11 नवंबर को घर से कंडक्टरी के लिए अपने दोस्त के सुधार मोहम्मद रफीक के साथ आया था। बीती रात्रि उसको पता चला कि उसका लड़का गांव माछरोली के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। उसके बाद वह अपने परिवार के साथ नेशनल हाइवे 71 गांव माछरोली पहुंचा तो उसे दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियां मौके पर मिली।
पुलिस ने शिकायत पर थाना माछरोली में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।