लुहारी वेयरहाउस के पास एक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम के थाना हेलीमंडी के गांव राजपुरा निवासी रणबीर सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह भारतीय नेवी से रिटायर्ड है। गत 14 नवंबर को उसका भतीजा दिनेश और राजपुरा गांव निवासी सचिन उसके भतीजे की बाइक पर निजी काम से गए थे। लुहारी वेयरहाउस के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायल दिनेश और सचिन को हेली मंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया। दिनेश की हालत ज्यादा खराब होने के कारण पटौदी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन को इलाज के लिए गुरुग्राम ले गए।