फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की टैंक में गिरकर डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। कस्बे के 21 वर्षीय हिमांशु की मौत उसके ही खेत में बने टैंक में डूबने से हो गई। वह होली मनाने के लिए अपने खेत में आया था। बताया जा रहा है कि मृतक का पानी के टैंक में अचानक पैर फिसल गया और वह डूब गया। मृतक तैराना नहीं जानता था।
विज्ञापन

वार्ड पांच निवासी हिमांशु की शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। वह अपने खेत में होली की छुट्टी में घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि हिमांशु का पानी के टैंक में अचानक पैर फिसल गया और वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता दर्शन लाल ने अपना खेत खेड़ी गांव के ही दिनेश को ठेके पर दिया हुआ है। खेत में पोली हाउस व अमरूद का बाग है। उनमें पानी की आवश्यकता को देखते हुए लगभग 15 फुट गहरा टैंक बनाया हुआ है। यहां हिमांशु व उसके दोस्त होली खेलने के लिए आए हुए थे। शाम लगभग साढ़े 5 बजे हिमांशु टैंक में नहाने के लिए टैंक के पास बैठा तो अचानक पैर फिसलने से वह उसमें गिर गया। घटना के बाद मृतकों के दोस्तों ने आस-पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई और फोन पर भी सहायता मांगी। कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंचे और हिमांशु को टैंक से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने हिमांशु के साथ गए युवकों से भी पूछताछ की है। पुलिस आरंभिक जांच में इसे हादसा मान रही है। वहीं मृतक के स्वजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही वे कुछ कह पाएंगे। एसएचओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। शहर के नए बस स्टैंड के पास श्मशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें