फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरैंटी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी में एक युवक की शनिवार रात करीब नौ बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव का 32 वर्षीय युवक सुशील है, जबकि दो युवक साहिल व अमित घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि खरैंटी गांव में गली के अंदर एक युवक का शव पड़ा है। वारदात की सूचना पाकर एएसपी महम हितेंद्र, डीएसपी सज्जन सिंह व लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। मृतक खरैंटी निवासी सुशील ने लाल रंग की शर्ट व जींस पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में दो-तीन दिन से तनाव चल रहा था। इसी के चलते झगड़ा हुआ है।
वर्जन
खरैंटी गांव में युवक सुशील की पीट-पीटकर हत्या की गई है, जबकि दो युवक घायल हैं। देर रात तक परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी थी। ऐसे में हत्या की वजह केस दर्ज होने के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान, प्रभारी लाखनमाजरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें