फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरी का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने डेयरी मोहल्ला में दो घरों में घुसकर चोरी के आरोप में तेज कॉलोनी के युवक सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि डेयरी मोहल्ला निवासी अंकित ने तीन दिन पहले शिकायत दी थी कि वह अपने काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी मां बाजार गई हुई थी। दोपहर डेढ़ बजे घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर संदूक का ताला टूटा हुआ था। संदूक से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बाले, एक चांदी की अंगूठी व अन्य चांदी के आभूषण चोरी मिले। साथ ही पड़ोस में अरविंद के घर पर भी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया। जांच के दौरान पुलिस ने तेज कालोनी के युवक सूरज को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें