फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार, नकदी व मोबाइल लेकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में एक युवक कार मालिक को नीचे उतारकर कार, मोबाइल फोन व 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोहताश नगर निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर की शाम छह बजे वह कार से फतेहपुरी कॉलोनी में अपने दोस्त मुकेश से मिलने गया था। ज्यादा थकान होने के कारण कार के अंदर ही सो गया। जब आंख खुली तो सोमबीर नाम का युवक चुपके से कार में बैठा और कार को स्टार्ट करके बिजली घर की तरफ ले गया। फार्म हाउस के नजदीक वह लघुशंका करने के लिए उतर गया। इसी बीच सोमबीर उसकी कार व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। उसकी जेब में 35 हजार रुपये भी नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें