फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर से युवक दानपात्र लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पाड़ा मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर से एक युवक दानपात्र उठाकर ले गया। इस संबंध में पुजारी ने पुराने सब्जी मंडी थाने में मोहल्ले के युवक मंजीत उर्फ भाली के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंदिर के पुजारी हन्नी ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मंदिर में पूजा कर रहा था। युवक मंजीत अंदर आया और उसके सामने ही मंदिर का दानपात्र उठाकर भाग गया। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुजारी ने बताया कि माह के आखिरी दिन ही दानपात्र से पैसे निकालते हैं। ऐसे में दानपात्र में 2 से ढाई हजार रुपये तक की राशि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें