झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड नजदीक शिव चौक निवासी मंजीत जून ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर प्राईवेट नौकरी करते हैं। 18 अक्तूबर को वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान अचानक से उसके फोन पर अलग-अलग ओटीपी आने लगे और उसके बैंकों के क्रेडिट कार्ड से कुल 138108 रुपये, 9000 रुपये, 87709 रुपये, 37459 रुपये, 28439 रुपये कट गए।
परिचालक के साथ की मारपीट, एफआईआर
झज्जर। जिले के याकूबपुर चौक पर एक प्राइवेट बस के चालक व परिचालक की तरफ से हरियाणा राज्य परिवहन के परिचालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव तलाव निवासी कुलदीप ने बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम में परिचालक के पद पर कार्यरत है। 19 अक्तूबर को भिवानी से आते समय याकूबपुर चौक पर प्राइवेट बस के चालक व परिचालक ने उनकी बस के आगे अपनी बस को लगाकर उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।