शहर के विशाल नगर के युवक से शातिर ठग ने भाई बनकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित राजकुमार चौहान ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार चौहान ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह करीब पौने 11 बजे उसके पास एक कॉल आई और खुद को जान-पहचान वाला बताया। इसके बाद कहा कि वह कहीं आया हुआ था, जहां फोन पे नहीं चल रहा है। उसके खाते में 25 हजार रुपये आने थे। आपका नंबर दे देता हूं। राजकुमार ने सहमति दे दी। थोड़ी देर बाद एक नंबर से राजकुमार के पास 25 हजार रुपये आने का मैसेज आया। राजकुमार ने कहा कि बैलेंस में नहीं आया।
इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि आपके वाॅलेट में आ गए हैं। जो नंबर मैं दबाने की कहूं, वह दबा दीजिए। राशि खाते में आ जाएगी। उसने ऐसा ही किया, इससे उसके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। आरोपी बोला, यह राशि गलती से कट गई। अभी 50 हजार रुपये भेजता हूं। वह राशि भी वाॅलेट में दिखाई दी। उसने उसी तरह बटन दबाया तो 50 हजार रुपये और कट गए। आरोपी ने कहा कि पहले 25 हजार भेजकर देखता हूं, लेकिन नंबर दबाने से फिर 25 हजार रुपये कट गए। बाद में आरोपी ने नंबर बंद कर लिया। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ किसी ने भाई बनकर एक लाख रुपये की ठगी की है।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।