फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर ससुरालियों को किया बेहोश, नकदी-जेवर लेकर फरार हुई महिला

Sun, 08 Sep 2024 01:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला का मोबाइल भी बंद है। पति समेत परिवार के लोगों ने दो दिन तक उसका इंतजार किया और तलाश किया। लेकिन जब उसका कोई पता न चला तो परिजन ने अब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सिटी थानाक्षेत्र से एक महिला ने अपने ही परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर नकदी-जेवरात लेकर भाग गई। परिवार के लोगों को जब अगले दिन होश आया तो महिला घर से गायब मिली। इतना ही नहीं घर से नकदी-जेवरात भी गायब थे। इसके बाद पीड़ित पति की ओर से थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। घटना के पीछे में घर में आपसी विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सिटी थानाक्षेत्र में एक परिवार रहता है और महिला और उसके ससुरालियों में कुछ दिन से विवाद चल रहा था। 6 सितंबर की रात को महिला ने परिवार से छुटकारा पाने के लिए भोजन बनाते समय उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। रात में सभी को स्नेह से भोजन खिलाया और जब परिवार के लोग नशे में बेहाेश हो गए। इसके बाद महिला रात में ही घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

अगले दिन दोपहर बाद जब होश आया तो परिवार के लोगों ने एक दूसरे से घटना के बारे पूछा। महिला के गायब होने पर उसी पर संदेह गया। चूंकि महिला का मोबाइल भी बंद है। पति समेत परिवार के लोगों ने दो दिन तक उसका इंतजार किया और तलाश किया। लेकिन जब उसका कोई पता न चला तो परिजन ने अब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला परिजन को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर भोजन कराया था। उनके बेहोश होने के बाद महिला चली गई है और अब उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें