बादली। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से गांवों मेंं जलभराव हो गया। क्षेत्र के गांव बादली, माजरी, गुभाना और बूपनियां में हाल बेहाल है। जहां प्रमुख गलियों में पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
गुभाना और माजरी गांवों की कई गलियों से पानी निकासी नहीं होने से पानी निकासी के किए जा रहे प्रशासन के दावों की पोल खुली है, लेकिन बार बार मांग करने के बाद भी राजकीय स्कूल की गली और गांव की प्रमुख फिरनी से निकलने में लोगों को दिक्कत हो रही है। श्मशान घाट वाली गली में पानी लबालब भर गया है। बादली की गई गलियों में दो-दो फुट तक पानी है जबकि सबसे बुरा हाल मेन बस स्टैंड और पेलपा रोड पर हुआ। जहां से आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है।