रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ में जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला कीर्ति ने दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे उसका पति आशीष आया और बेवजह उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने अपने भाई दीपक को बताया। वह अपनी बहन को सीएचसी चिड़ी ले गया, जहां मेडिकल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।