जाट संस्था नांमाकन जमा करते पूर्व महासचिव गुलाब सिंह दिमाना। संवाद
रोहतक। जाट संस्था चुनाव से महासचिव गुलाब सिंह दिमाना ने वार्ड नं. 73 से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि जाट शिक्षण संस्था में चुनाव न होने से संस्था में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जाट संस्था की अंतिम कार्यकारिणी वर्ष 2015 तक रही। अब सरकार ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले जाट स्कूल में स्थापित सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ अन्य वार्ड से नामांकन भरने वाले देवेंद्र बालंंद, जोगेंद्र कोच, राजेश तहलान, सुरेंद्र बरहाणा, कृष्ण बरोना, दीपक मलिक (हैपी), जसवंत गोपालपुर, संदीप राणा, नवदीप (मोनू), पूर्व कोषाध्यक्ष शमशेर मलिक व अन्य समर्थित प्रत्याशी मौजूद रहे।