फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के नाम पर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस ने दुष्कर्म के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला रोहतक की ही रहने वाली है, जो काफी समय से बहादुरगढ़ में रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर की एक महिला पति के साथ विवाद के बाद बहादुरगढ़ चली गई। वहां पर नौकरी करने के दौरान उसकी पहचान आसौदा के एक युवक से हुई। इसके बाद दोनों ने मिलकर लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। इस तरह तीन लोगों को अपने जाल में फंसाया। गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने पैसे नहीं दिए तो उसे जेल भिजवा दिया। इसी बीच पैसे के लेनदेन को लेकर महिला व उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हो जाता है। बहादुरगढ़ पुलिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पूछताछ करती है तो युवक टूट जाता है। वह पूरे रैकेट का खुलासा कर देता है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाती है। जांच में पता चलता है कि लोगों से ब्लैकमेल करके एकत्रित की गई 20 लाख की राशि का पता चलता है। मामले की जांच बहादुरगढ़ से रोहतक की महिला पुलिस थाने के पास आ जाती है। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें