ठगों ने क्रेडिट कार्ड के बिल का अंतिम दिन होने व जुर्माने का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 32,825 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हरिसिंह कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे किसी ने मोबाइल पर कॉल किया था। फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया होने व उसकी अंतिम दिन होने का हवाला देते हुए भुगतान करने के लिए कहा। भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगने की भी बात कहते हुए एक वेबसाइट पर डिटेल भरने को कहा। इस पर भेजी गई बिल की राशि का लेन-देन रद्द हो गया। कोई पैसा नहीं कटा। बाद में रात करीब नौ बजे ई-मेल देखा तो पता लगा किसी ने 50 हजार रुपये निकालने का असफल प्रयास किया है। खाते में राशि कम होने के कारण यह प्रक्रिया फेल हो गई थी। इसके बाद दूसरी बार 22725 रुपये व तीसरी बार 10,100 रुपये खाते से निकल गए। किसी ने 32,815 रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो