रोहतक। शहर की भिवानी चुंगी पर चार युवक बालंद गांव निवासी परविंदर का एटीएम कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक परविंदर ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ कविता का यूनियन बैंक में खाता है। बुआ के खाते से पैसे निकालने के लिए भिवानी चुंगी स्थित एटीएम बूथ पर गया था। वहां पैसे निकालने लगा तो तीन-चार युवक पहले से मौजूद थे। बातों में लगाकर युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसकी बुआ के खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज मिलने के बाद वारदात का पता चला। इसके बाद पीड़ित शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचा और केस दर्ज करवाया। ब्यूरो