फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदवि और आईआईएम के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वे 11:25 बजे आईआईएम रोहतक के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर 1:30 बजे गांव भाली आनंदपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की सौगात देंगे।
उपायुक्त ने स्कूल परिसर में बनाए गए पंडाल, स्कूल भवन और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, रोहतक एसडीएम राकेश कुमार सैनी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना समन्वयक कृष्णा फोगाट, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक सूर्या खटकड़, मीडिया परामर्शदाता नवीन नैन, प्राध्यापिका रितु मलिक, स्वच्छता अभियान की डीपीएम मंजू ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें