महिला आरोपी राहुल जैन की बातों में आ गई। फरवरी 2024 में आरोपी ने उससे इस काम के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। फिर बोला, ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए सोने व चांदी के जेवरात की भी जरूरत पड़ेगी। उससे एक सोने की चेन, दो कड़े, दो अंगुठी, कानों की बाली व नाक की नथ ले ली।
रोहतक के महाजन मोहल्ले की विधवा महिला को उसके बेटे की शादी कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी गौरव जैन पड़ोस में किराये का मकान लेकर रहता है। उसे पीड़िता व उसके परिवार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला आशा ने दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2017 में उसके पति का देहांत हो गया था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है। बेटे गौरव की अभी शादी नहीं हुई है। उसकी पड़ोस में किराये पर रहने वाले गौरव जैन से बात हुई। गौरव जैन ने कहा कि वह हरिद्वार व गुरुग्राम में भी रह चुका है, जहां तंत्र-मंत्र का काम सीखा है। आपके ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। तंत्र-मंत्र से ग्रहों को ठीक कर दूंगा। इसके बाद घर में शांति हो जाएगी और बेटे की शादी भी हो जाएगी।
वह आरोपी राहुल जैन की बातों में आ गई। फरवरी 2024 में आरोपी ने उससे इस काम के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। फिर बोला, ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए सोने व चांदी के जेवरात की भी जरूरत पड़ेगी। उससे एक सोने की चेन, दो कड़े, दो अंगुठी, कानों की बाली व नाक की नथ ले ली। इतना ही नहीं, जल्द आपके लड़के की शादी करवा दूंगा।
विज्ञापन
इससे उसका विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए और पैसे मांगने लगा। उसने एफडी तुड़वा कर करीब 10 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। अभी तीन जून को बेटी एफडी तुड़वाकर एक लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद 5 हजार रुपये और मांगने लगा। पैसे लेने के लिए उसके घर आया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। महिला व उसके परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अधिकारी के अनुसार
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं। जांच में शामिल कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी।