फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापार में घाटा हुआ तो 50 साल की उम्र में बन गया चोर

Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके32..पुलिस गिरफ्त में दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। स्क्रैप के कारोबार में घाटा हुआ तो 50 साल का व्यापारी वाहन चोर बन गया। एक दो नहीं, बल्कि मास्टर चाबी से सात स्कूटी व तीन बाइक चुरा ली। एवीटी स्टाफ की टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया। अब रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि वाहन चोरी की लगातार शिकायत आ रही हैं। एसपी ने एवीटी स्टाफ की टीम को वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की जिम्मेदारी दी। स्टाफ इंचार्ज सतीश कादियान के नेतृत्व में टीम ने चाणक्यपुरी निवासी जितेंद्र को काबू किया, लेकिन आरोपी स्कूटी के कागजात नहीं सका। बताया कि यह स्कूटी सात जनवरी को पुरानी आईटीआई के पास से चुराई थी। उसने बताया कि वह पहले स्क्रैप का कारोबार करता था, लेकिन कारोबार में घाटा हो गया। इसके बाद उसने पुराने दोपहिया वाहन चोरी करने शुरू कर दिए। इसमें खासकर स्कूटी निशाने पर रही, जो मास्टर चाबी से आसानी से खुल जाती हैं। उसने 7 स्कूटी व 3 बाइक चुराई हैं। इसमें 09 वारदात आर्यनगर थाना एरिया में अंजाम दी, जहां भीड़भाड़ रहती है। एक वारदात शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में अंजाम दी थी। पुलिस ने सात स्कूटी व तीन बाइक बरामद कर ली हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह थाना आर्य नगर में दर्ज चोरी की चार वारदातों में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें