आरोपी विशाखापटनम से कार में 40 लाख का गांजा ला रहे थे। कलानौर के कॉलेज मोड़ पर घटना हुई। फाटक के पास कार गड्ढों में छोड़कर युवक फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। एवीटी स्टाफ की टीम को पहले की सूचना लग गई थी।
रोहतक में कार में विशाखापटनम से 220 किलोग्राम गांजा लेकर आ रहे युवक मंगलवार शाम को कलानौर के कालेज मोड़ पर पुलिस नाका तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया तो मोखरा से पहले फाटक के पास युवक कार को सड़क किनारे गड्ढों में उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने कार व गांजे को बरामद कर लिया है। नशे की खेप की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। कलानौर थाने में जींद निवासी सतीश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद निवासी सतीश नशीला पदार्थ सप्लाई करने का कार्य करता है। वह झज्जर के बेरी की तरफ से महम की तरफ जाएगा। पुलिस ने सतजिंदा कल्याणा कालेज मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जैसे ही सफेद रंग की कार बेरी की तरफ से आती दिखाई दी, तो उसे रोकने का प्रयास किया। तभी चालक ने गाड़ी दौड़ा दी।
पुलिस ने भी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। मोखरा गांव से पहले फाटक के पास चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे गड्ढों में उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार के अंदर 11 कट्टे प्लास्टिक के मिले। एक कट्टे में 20 किलोग्राम चरस थी। इस तरह कुल 220 किलोग्राम चरस बरामद हुई।