फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट लेने के लिए कहा तो बस कंडक्टर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुराने बस स्टैंड से रवाना हुई रोडवेज की बस के कंडक्टर ने एक युवक को टिकट लेने के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। घायल कंडक्टर भिवानी जिले के गांव तालु निवासी फूलकुमार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फूलकुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज के भिवानी डिपो में बस कंडक्टर के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर बस दिल्ली से भिवानी जा रही थी। जब रोहतक के पुराने बस स्टैंड पर पहुंची तो एक युवक बस में सवार हुआ। उसने युवक को टिकट लेने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसका डीटीसी स्टाफ के तौर पर पास है। कंडक्टर ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में डीटीसी का पास मान्य नहीं है। इस कारण युवक ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो लात व घुसे मारना शुरू कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपी खुद को गढ़ी बलम का रहने वाला बता रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें