फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम 2 फरवरी तक रहेगा खुश्क, दिन के तापमान में होगी वृद्धि

विज्ञापन
शुक्रवार को दिन भर धूप के बाद शाम को हवा चलने से ठंड बढ़ी तो जैकेट का कैप लगाकर छात्रावास जाती एमडी
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में बदलाव जारी है। अब दो फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी शीत लहर चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इससे ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को शीत लहर के चलते तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। मौसम 2 फरवरी तक खुश्क रहेगा। इसके बाद 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव संभावित है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में 3 फरवरी की रात व 4 फरवरी को बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज चमक व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें