फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था : अब प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ केस दायर करने की तैयारी 

Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
वैश्य संस्था - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
बीते दिनों वैश्य संस्था में हुए चुनाव को लेकर नया मामला सामने आया है। 21 सदस्यों की सदस्यता खत्म करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ और अब प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, संस्था के कॉलेजियम सदस्य सुरेश गुप्ता ने चुनाव से पहले 21 सदस्यों की सदस्यता खत्म करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होनी है। इसी बीच प्रशासक ने शेड्यूल जारी कर 15 जुलाई को चुनाव करा दिया। हालांकि अभी तक विजेताओं को प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं, लेकिन चुनाव को लेकर अब नया मोड़ आ गया है।

कॉलेजियम सदस्य सुरेश गुप्ता का कहना है कि इस मामले में प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। चुनाव नहीं कराए जा सकते थे, लेकिन फिर भी चुनाव कराए गए। यह सरासर गलत है। प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट की अवहेलना करने पर याचिका दायर की जाएगी। इस बारे में चंडीगढ़ में वकीलों से बातचीत कर ली गई है। उधर, 25 जुलाई को होने वाली सुनवाई को लेकर भी सुरेश गुप्ता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सुरेश गुप्ता का कहना है कि याचिका वापस लेने का दबाव दिया जा रहा है, लेकिन किसी भी कीमत पर याचिका वापस नहीं ली जाएगी। 
विज्ञापन


डीसी से मिला राजेंद्र बंसल गुट
चुनाव के बाद प्रमाणपत्र नहीं मिलने को लेकर राजेंद्र बंसल गुट मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी अतुल कुमार से मिला। उन्होंने मांग उठाई कि शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करा दिया गया है, अब उन्हें प्रमाण पत्र मिलने चाहिए। इस पर डीसी ने स्पष्ट कहा है कि 25 जुलाई को होने वाली सुनवाई के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

धमकी देने वाले मामले में थाने पहुंचे टिटौली के ग्रामीण
कॉलेजियम सदस्य सुरेश गुप्ता को फोन पर धमकी देने के मामले में मंगलवार को टिटौली के लोग सब्जी मंडी थाने में पहुंचे। ग्रामीण अपने साथ धमकी देने वाले दोनों युवकों को भी लेकर आए थे। सुरेश गुप्ता ने बताया कि दोनों ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। गुप्ता ने आशंका जताई है कि किसी अन्य व्यक्ति ने युवकों से धमकी दिलवाई है। युवकों से उस व्यक्ति का नाम पूछा गया है, लेकिन उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया। इसके बाद सुरेश गुप्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें