शाकाहारी होना भी समस्या
एक्सपर्ट बताते हैं देश में खासकर उत्तर भारत के खिलाड़ी शाकाहारी हैं, इसलिए विटामिन डी की कमी होती है। क्योंकि मशरूम, मछली व अंडे में विटामिन डी मिलता है। इसके अलावा दूध में भी मिलता है, लेकिन हर किसी में इसकी मात्रा अलग-अलग होती है। खिलाड़ी के रंग का भी इसमें खास असर होता है।
विटामिन डी की कमी से होती है समस्या
शरीर में विटामिन डी की कमी से स्ट्रेस फैक्चर, मांसपेशी में दर्द, मांसपेशी में खिंचाव, बार-बार संक्रमण होना, फेफड़ों व दिल का सही से काम न करना आदि समस्या होती है। इससे किडनी की कार्यक्षमता में भी फर्क पड़ता है। यदि इसकी कमी को पूरा कर दिया जाए तो खिलाड़ी मैदान में अधिक ताकत से अभ्यास कर पाएगा और खेल पाएगा।