रोहतक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अनाज मंडी में औचक निरीक्षण कर किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानी को जाना। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की प्रक्रिया का जायजा लिया और कहा कि अब से किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
हरियाणा में इन दिनों गेहूं की फसल का सीजन जोरों पर है। किसान अपनी फसलें लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को मंडियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रोहतक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पहुंचकर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन
किसानों की परेशानी को समझा
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के औचक निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानी को जाना। वहीं, उन्होंने कहा कि अब से किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 80 पर्सेंट गेहूं का उठान हो चुका है, 20% गेहूं का उठान इस सप्ताह के अंत तक हो जाएगा। साथ ही किसानों की पेमेंट उनके खातों में डालनी शुरू कर दी है।