फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वीआईपी ने बॉक्सर अमित पंघाल को वैवाहिक बंधन में बंधने पर दिया आशीर्वाद

Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
47-रोहतक के मायना गांव निवासी बॉक्सर अमित पंघाल व अंशुल की शादी के बाद रिसेप्शन में पहुंचे पूर् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के रिसेप्शन में मंगलवार रात को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि, रघुवीर कादयान समेत अन्य ने वर-वधू को शादी की शुभकामनाएं दीं। रिसेप्शन में पहुंचे मेहमानों का परिवार ने स्वागत किया। मेहमानों ने खीर, हलवा समेत विभिन्न लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को झज्जर रोड के रुपया चौके पास स्थित बैंक्वेट हॉल में अमित व अंशुल की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी रखी गई। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए बैंक्वेट में मेहमानों ने 30 तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद रखा। सिलबट्टे पर पिसी चटपटी चटनी लोगों को खूब भायी। पार्टी में भिवानी के पूर्व सांसद धर्मबीर, प्रो. वीरेंद्र सिंह, नवीन जयहिंद, रामकेश जीवन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें