फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्लीनिक में मरीज कम आने से परेशान था विनोद, ससुर ने दर्ज कराया हत्या का केस

विज्ञापन
117 डीकेपी .... बर्सी नगर में सोनिया की मौत के बाद पीजीआई मोरचूरी में पहुंचे परिजन । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। बर्सी नगर में पत्नी, बेटा व बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले डॉक्टर विनोद कन्हेली रोड स्थित क्लीनिक में मरीज कम आने से परेशान था। इस बात का जिक्र उसने अपराध करने से पहले अपने पिता राजेंद्र को भी बताया था। राजेंद्र ने उसे समझाया कि पीजीआई में किसी बड़े डॉक्टर से डिप्रेशन का उपचार करवा लो, लेकिन वह उसे लेकर गंभीर नहीं हुआ। आखिर में पूरे परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।
बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका जींद जिले के गांव किलाजफरगढ़ में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। हालांकि डॉक्टरों ने विसरा भेजने के लिए पुलिस से डिब्बे मंगलवा लिए हैं, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत जिले के गांव मतलोडा निवासी 72 वर्षीय महेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसकी चार बेटी व एक बेटा है। चारों लड़कियां शादीशुदा हैं। 30 वर्षीय सोनिया की शादी 12 साल पहले जींद जिले के किलाजफरगढ़ निवासी विनोद के साथ हुई थी। वह एक लड़की और एक लड़के का पिता था। 32 वर्षीय विनोद कन्हेली रोड पर क्लीनिक चलाता था। मंगलवार को छोटे दामाद विक्रम उर्फ सोनू ने फोन करके बताया कि बड़े भाई विनोद ने उसकी भाभी सोनिया, बेटी युविका व बेटे अंश की पहले गला काटकर हत्या की, फिर खुद नशीली दवाइयां खाकर जान दे दी। परिजनों ने अच्छी तरह से तसल्ली कर ली है। विनोद ही सोनिया व बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की है। पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। अब आरोपी की मौत होने के कारण फाइल बंद कर दी जाएगी।
..........
पिता ने ही बनवाया था विनोद का मकान
परिजनों ने बताया कि चार साल पहले पिता राजेंद्र सिंह ने ही विनोद का बर्सी नगर में मकान बनवाया था। राजेंद्र गांव में रहते हैं। उन्हें क्या पता था कि एक दिन परिवार के चारों सदस्यों को खोना पड़ेगा। भाई सोनू ने बताया कि उसके भाई की मानसिक परेशानी की अहम वजह क्लीनिक का अच्छी तरह से न चलना रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
वीरवार को मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। साथ ही पुलिस से विसरा भेजने के लिए नौ डिब्बे मंगवाए गए। बुधवार देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी। हालांकि संभावना है कि विसरा जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि डॉक्टर विनोद की मौत की वजह क्या रही। -इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें