फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: योगेश्वर बोले- पूरा देश विनेश के साथ, पदक के इतने नजदीक आकर दूर चले जाना दुखदायी

Wed, 07 Aug 2024 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

योगेश्वर दत्त ने कहा कि दुखदायी यह है कि इस मामले में भी राजनीति घुसा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियमों का पता है। नियम काफी सख्त हैं। विनेश के प्रदर्शन व मुकाबले में बने रहने से देश को गोल्ड मेडल मिलने की पूरी संभावना थी।
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भार वर्ग में अधिक वजन के कारण मेडल से वंचित रहना देश के लिए पदक का भारी नुकसान है। यह विनेश के लिए व्यक्तिगत रूप व खिलाड़ी के रूप में बड़ा आघात है। इस समय पूरा देश इस खिलाड़ी के साथ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फाइनल में देश का पदक पक्का था। वजन अधिक होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित करना दुखदायी है। जब खिलाड़ी पदक जीतता है तो देश जीतता है। पदक का निजी तौर पर विनेश को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक होना नया नहीं है।

ऐसा पहले विदेशी पहलवानों के साथ भी हुआ है। नियमानुसार खिलाड़ी का पूरा वजन होना जरूरी है। यदि वजन 10 ग्राम भी अधिक है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इस फैसले से पदक का नुकसान होगा। ओलंपिक में पदक जीतना सभी का सपना होता है। पदक के इतने नजदीक आकर दूर चले जाना दुखदायी है।
विज्ञापन


खेल, राजनीतिक और समाज से जुड़े सभी लोगों से निवेदन है कि खेल राष्ट्र गौरव का विषय है, इसलिए इस विषय पर कोई राजनीति न करें। एक ओलंपिक पदक का नुकसान हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के लिए ही बड़ा आघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें