लाखनमाजरा। राधा स्वामी भवन से रामझोड़ा के तालाब तक जाने वाला खरैंटी रोड जर्जर हालत में होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर ब्लॉक धंसने के कारण बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। लगभग 70 मीटर हिस्सा अब भी कच्चा पड़ा है।
विज्ञापन
ग्रामीण रामनिवास ने बताया कि खरैंटी रोड कई जगह से टूटा हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।