फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी बोहर में बिजली कटौती और जलभराव हैं प्रमुख समस्याएं

विज्ञापन
village story garhi boher
विज्ञापन
रोहतक। गांव गढ़ी बोहर में जलभराव और बिजली कटौती की प्रमुख समस्या है। गांव में सुबह सात से दोपहर डेढ़ बजे तक नियमित कटौती के अलावा भी बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन

बता दें अमर उजाला की ओर से गांव के अभियान के तहत गांव के इतिहास और वहां की समस्याओं से रूबरू कराया जा रहा है। गढ़ी गांव में पहले दिन आपसी भाईचारे की मिसाल, दूसरे दिन ट्यूबवेल से पानी सप्लाई और तीसरे दिन सीवर लाइन के कारण सड़कें-गलियां जर्जर होने की समस्या उठाई गई। करीब आठ हजार की आबादी और 1648 कनेक्शन होने के बाद भी उपभोक्ताओं को 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि ग्रामीणों ने जगमग योजना के तहत अपने मीटर भी घरों के बाहर लगवा रहे हैं। हालांकि अभी अधिकांश लोगों के मीटर घरों में ही लगे हैं। गांव के लोग बताते हैं कि अनियमित बिजली आपूर्ति से उनके दैनिक काम काफी प्रभावित होते हैं। बिजली के कारण गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी रहती है। गांव वालों की मांग है कि बिजली निगम यदि कट दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लगाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का निदान हो जाएगा। इसके अलावा गांव में सड़कों पर पानी भरने की समस्या भी है। वैसे तो यह गांव नगर निगम में आ चुका है। जिसके कारण यहां अधिक विकास होना चाहिए, लेकिन हालात यह है कि मामूली बारिश में ही हर सड़क पर जलभराव हो जाता है। शिव मंदिर के सामने वाले रास्ते पर घुटनों तक पानी भर जाता है।
गांव वाले बोले, बिजली कटौती का समय बदला जाय
गांव निवासी सतपाल और राजपाल प्रजापति का कहना है कि बिजली कटौती का समय बदला जाए। सुबह सात बजे से ही बिजली कट हो जाने से पानी की आपूर्ति भी नहीं मिल पाती है। गांव निवासी सत्यवान, बलराज, वजीर सिंह और राजेंद्र सिंह बताते हैं कि कम बिजली आपूर्ति की समस्या कोई नई नहीं है। अरसे से वह लोग बिजली आपूर्ति समुचित करने की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हाउस में उठ चुकी है जलभराव-बिजली कटौती की समस्या
वार्ड नौ के पार्षद जय भगवान और वार्ड 10 के पार्षद राजेश देशवाल ने बताया कि गांव में जलभराव और बिजली कटौती की समस्या को वह नगर निगम की बैठक में भी उठा चुके हैं, लेकिन इन दोनों समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। पार्षद जयभगवान कहते हैं जल्द ही वह उपायुक्त से मिलकर गांव की इन दोनों समस्याओं का समाधान कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें