भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर 5 अगस्त को किए जाने वाले शिलान्यास के लिए रविवार को सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ मठ एवं भृतहरिधाम (अलवर), राजस्थान गोकर्ण धाम, पुरी धाम, जन सेवा संस्थान, ब्रह्मवेदामृत धाम, हनुमान मंदिर रूद्र बहरोड़, गरीबनाथ आश्रम, ठाकुरजी मंदिर, ततारपुर राम मंदिर, बानसुर, पुरुषोत्तम दास मंदिर, नारायणपुर, तालवृक्ष धाम, बाबछा मोहन राम, काली खोली भिवाड़ी, चंद्रप्रभु जैन मंदिर, (देहरा) तिजारा, माता बीबी रानी, संतदास आश्रम, हरसोली, कुंदनदास मंदिर, सिहाली कला, शीतलदास आश्रम, सोमनाथ आश्रम, लाडपुर, मोहन राम मंदिर, शेरपुर बंटीदास आश्रम, लालपुर की देवरज को मंत्र उच्चारण सहित विधि विधान से सोमवार को बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं सांसद (लोकसभा क्षेत्र अलवर) बाबा बालक नाथ योगी लेकर रवाना होंगे।
महंत बालकनाथ योगी ने रक्षाबंधन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज बाबा कर्णपुरी, बाबा कमलपुरी महाराज, स्वामी परमानंद महाराज, बाबा विश्वेश्वरानंद महाराज, रूपानाथ महाराज, आकाशनाथ महाराज, पूर्व सहकारिता मंत्री, मनीष ग्रोवर, समाजसेवी, सतीश नांदल, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, संदीप दायमा, पूर्व चेयरमैन, मोहित यादव, भाजपा प्रत्याशी बहरोड, मनमोहन गोयल मेयर रोहतक, पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव, पूर्व प्रदेश मंत्री, सुरेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तर, बलवान सिंह यादव, जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष, अशोक गुप्ता, सुरेश मेहता, पूर्व जिला प्रवक्ता केजी खंडेलवाल, मनोज शर्मा, जिला महामंत्री, उमेश सिंह भाया आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर अयोध्या की तरह जगमगाएगा गोकर्ण सरोवर
11 हजार दीप व 108 राम नाम की रोशनी के दीपों से रोशन होगा तीर्थ स्थल
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या चार अगस्त पर गोकर्ण सरोवर अयोध्या की तरह जगमगाएगा। यहां 11 हजार दीपों के साथ राम नाम की रोशनी वाले 108 दीप तीर्थ स्थल को दिव्य रूप देंगे। इसके अलावा पूरा धार्मिक स्थल भगवान राम के भजनों व गीतों की धुनों से भक्तिमय रहेगा। पूरा आयोजन महामंडलेश्वर कपिलपुरी व महंत कमलपुरी के सानिध्य में आयोजित होगा।
प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन को आने की अनुमति नहीं है, लेकिन सारा कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव होगा। ड्रोन के माध्यम से भक्तों को डेरे के भव्य दर्शन करने को मिलेंगे। दीपों की रोशनी से जय श्रीराम, गौकर्ण धाम आदि कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे। सरोवर पर राम मंदिर का फ्लैक्स होगा, यह 15 बाय 30 फुट का होगा, जोकि रोहतक में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करवाएगा। मंदिर तक राम, लक्ष्मण, सीता के केवट अपनी नौका पर लाएंगे, इसके लिए सरोवर में नौका विहार की व्यवस्था की जाएगी। धाम को दीपों व लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए धाम पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में समाजसेवी लोगों के अलावा पंजाबी रामलीला कमेटी, रामलीला उत्सव कमेटी, प्राचीन राम लीला कमेटी के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व शहर के संत लोग होंगे।