फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नगर हत्याकांड : सीआईए में दिनभर पूछताछ, फिर भी नहीं खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर हत्याकांड में वारदात के पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। प्रॉपर्टी डीलर के परिवार में हुई चार हत्याओं का राज उजागर करने के लिए मंगलवार को दिनभर सीआईए वन में पूछताछ का दौरा चला। शक के आधार पर बबलू पहलवान के परिजनों की मौजूदगी में भी संदिग्ध लोगों से सवाल पूछे गए। खुद पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने भी पूछताछ की, लेकिन देर रात तक सनसनीखेज हत्याकांड का राज नहीं खुल सका।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की एक टीम दिनभर प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के बैंक अकाउंट व प्रॉपर्टी के लेनदेन की भी डिटेल जुुटाती रही। अकाउंट में कब और किसने कितने पैसे जमा करवाए या बबलू ने पैसे दूसरे के अकाउंट में भेजे। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि शुक्रवार को विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान, उसकी बबली, घर आई बबलू की सास व बेटी नेहा को गोली मार दी थी। बबलू, बबली व रोशनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नेहा ने दो दिन बाद पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें