ब्रजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने जीजा मंटु कुमार के साथ रोहतक की श्याम कॉलोनी में रहते है। चार अगस्त को उनके जीजा मंटु किसी काम से हिसार-रोहतक रोड पर गए थे। जब वे सत्यम गार्डन के पास पहुंचे तो रांग साइड से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
रोहतक के सत्यम गार्डन के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। परिजन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर के गांव ख्वासपुर निवासी ब्रजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने जीजा मंटु कुमार के साथ रोहतक की श्याम कॉलोनी में रहते है। चार अगस्त को उनके जीजा मंटु किसी काम से हिसार-रोहतक रोड पर गए थे। जब वे सत्यम गार्डन के पास पहुंचे तो रांग साइड से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मंटु को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बुधवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गणित में फेल होने पर छात्र ने छोड़ा घर
रोहतक सिटी थाना क्षेत्र के फरमाना गांव से एक 11वीं में पढ़ने वाला छात्र गणित में फेल होने पर घर छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी लगी तो परिजन ने थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पांच दिन पहले भी एक छात्र के कम अंक आने पर एक छात्र घर छोड़कर जा चुका है। पीड़ित परिजन ने भी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।