फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था चुनाव : प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, डमी बैलेट पेपर भी दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी चुनाव अंतिम चरण की ओर बढ़ गए हैं। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। साथ ही डमी बैलेट पेपर भी दिए गए। संस्था के 28 अगस्त को होने वाले चुनाव में इसी बैलेट के अनुसार मतदान होगा। इसमें चुनाव चिह्न के साथ पैनल व उनके प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की चुनाव चिह्न के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। यह सूची संस्था के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्याशियों की सुविधा के लिए डमी बैलेट पेपर भी जारी किए गए हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने बैलेट पेपर के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसी के अनुसार मतदान होगा।
वर्जन:
संस्था चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से संस्था की चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है। जिला रजिस्ट्रार सोसाइटीज की ओर से राजबीर सिंह (डिप्टी डायरेक्टर रिटायर्ड) नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इम्नोलॉजी मिनीस्ट्री ऑफ सोसल साइंस एंड टेक्नोलॉजी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी निगरानी एवं उपस्थिति में 28 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद्र गर्ग व शंकर लाल गर्ग ने अपने चुनाव चिह्न को लेकर अपील की थी। इसके चलते उन्हें उनकी मांग अनुसार निशान जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमएस श्योराण, निर्वाचन अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था
पदाधिकारियों का चुनाव चिह्न सहित ब्योरा
प्रधान पद
उम्मीदवार चुनाव चिह्न
नवीन कुमार जैन रूम कूलर
विकास गोयल छाता
उपप्रधान पद
उम्मीदवार चुनाव चिह्न
दीपक जिंदल रूम कूलर
संजय सिंघल छाता
महासचिव पद
उम्मीदवार चुनाव चिह्न
राजेंद्र कुमार बंसल रूम कूलर
विजय गुप्ता बाबा तराजू
विवेक गोयल छाता
सह सचिव पद
उम्मीदवार चुनाव चिह्न
श्याम लाल गर्ग रूम कूलर
मनीष जैन छाता
कोषाध्यक्ष पद
उम्मीदवार चुनाव चिह्न
चंद्र गर्ग रूम कूलर
पवन मित्तल छाता
शंकर लाल गर्ग सिलाई मशीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें