फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राज कर रहे, वर्तमान अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे : सुभाष बतरा

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक सुभाष बत्तरा। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने मंगलवार को अपनी ही पार्टी व अन्य विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अगला विधानसभा चुनाव सीएम मनोहर लाल के खिलाफ करनाल से लड़ने की मंशा जताई है। उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व मंत्री राज कर रहे हैं और वर्तमान के मंत्री अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। यहां विपक्ष कमजोर है, यदि मजबूत होता तो सरकार की गलत नीतियों पर अंकुश लग गया होता। यह बात उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बतरा ने विभिन्न मुद्दों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पिणयां की। उन्होंने देवेंद्र बबली व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार में पूर्व मंत्री राज कर रहे हैं और वर्तमान के मंत्री अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कुछ दिन पहले स्थानीय सांसद ने रोहतक में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला उठाया था, लेकिन वह आवाज अब दब चुकी है। इस सरकार की असलियत है कि इनके पास मुखौटा ईमानदारी का है, लेकिन भ्रष्टाचार इनकी नाक के नीचे है। लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। महंगाई और बेरोजगारी बेलगाम हैं। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से रोजाना सूअर मर रहे हैं। सेक्टर जैसे पॉश इलाकों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। किसानों को किए वादे पूरे नहीं किए गए। परेशान जनता आगामी विधानसभा चुनावों में इस सरकार को बदलने का काम करेगी।
विपक्ष मजबूत होता तो सरकार की गलत नीतियों पर अंकुश लग गया होता
उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं का मुख्य कारण विपक्ष में बैठी पार्टियां भी हैं। प्रदेश में विभिन्न मुद्दे ऐसे हैं जिनसे आमजन परेशान हो चुका है। अगर विपक्षी पार्टियां सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाती तो सरकार की गलत नीतियों पर अंकुश लग गया होता। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी नसीहत दी कि सड़क पर पसीना बहाने का समय आ गया है। सिर्फ बैठकें करके जनता की आवाज नहीं उठेगी।
विज्ञापन

मुझे नहीं चाहिए टिकट, मेरी जगह कृष्ण मूर्ति हुड्डा को लड़वाएं चुनाव
तीन दिन पहले कांग्रेस के नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए थे। पूर्व मंत्री ने कृष्ण मूर्ति की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को अगले चुनाव में उनको टिकट देना चाहिए। पार्टी इसके बदले बेशक स्वयं उनका ही टिकट काट ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें