03...एमडीयू में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : एमडीय
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वैश्य कॉलेज रोहतक ने जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद को जाट कॉलेज रोहतक ने 100 रन से हराया।
पहले मैच में जीजीडीएसडी कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 40 रन पर ऑलआउट हो गई। वैश्य कॉलेज की ओर से हिमांशु ने 6 और नितिन ने दो विकेट लिए। जीजीडीएसडी कॉलेज की ओर से सौरव ने 20 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैश्य कॉलेज की टीम ने 4.2 ओवर में बड़ी आसानी ने बिना विकेट खोए 43 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। वैश्य कॉलेज की ओर से चिराग ने नाबाद 22 व ने विपुल ने नाबाद 21 रन बनाए।
कोच मुकेश ने बताया कि द्वितीय मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जाट कॉलेज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। जाट कॉलेज की ओर से दिपांशु ने 28 गेंदों पर 47 रन व शुभम ने 36 रन बनाए। डीएवी कॉलेज की ओर से जतिन ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएवी कॉलेज की टीम 86 रन ही बना सकी। जाट काॅलेज ने 100 रन से मैच जीत लिया। डीएवी कॉलेज की ओर से जतिन ने 42 रन बनाए। जाट कॉलेज की ओर से दीपांशु ने चार व शुभम ने दो विकेट लिए।