25...खेड़ी साध स्थित शहीद सज्जन सिंह गहलावत के स्मारक की क्षतिग्रस्त दीवार। स्रोत : परिजन
रोहतक। शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर सज्जन सिंह गहलावत की 28वीं पुण्यतिथि के दिन 23 अक्तूबर को ही ट्रॉला चालक ने टक्कर मारकर उनके स्मारक की दीवार तोड़ दी। इससे आहत परिवार शुक्रवार को डीसी सचिन गुप्ता से मिलेगा। टक्कर ट्रॉले को पीछे करते समय हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शहीद के भाई राजेश उर्फ राजू गहलावत ने बताया कि मेजर सज्जन सिंह 23 अक्तूबर 1997 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस बहादुरी के लिए भारत सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
उस समय बेटा लवदीप तीन तो बेटी सुनैना साढ़े चार साल की थी। बेटा अब वायुसेना में पायलट तो बेटी थल सेना में मेजर है। परिवार ने निजी जमीन में मेजर सज्जन सिंह का अंतिम संस्कार किया था। वहीं पर 20 लाख की लागत से स्मारक बनवाया है।
23 अक्तूबर को बरसी के बाद फूलमाला चढ़ाकर आए तो दोपहर बाद करीब तीन बजे एक चालक ने ट्रॉला पीछे करते हुए स्मारक की दीवार तोड़ दी। उनकी मांग है कि स्मारक की दीवार ठीक करवाई जाए।
25...खेड़ी साध स्थित शहीद सज्जन सिंह गहलावत के स्मारक की क्षतिग्रस्त दीवार। स्रोत : परिजन