फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी 1.39 लाख लोगों का टीकाकरण शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र को पूरा करने के लिए जिले में अभी 1,39,767 लोगों का टीकाकरण होना शेष है। यही नहीं अभी 65 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है। इसके लिए सरकारी केंद्रों के लिए टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 7,95,433 वयस्कों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इनमें से 6,55,666 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। यानी अभी पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले के लिए 1.39 लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है। यही नहीं, 2.80 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 937247 लोगों को पहली व दूसरी डोज लगा जा चुका है। शेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग अभियान को रफ्तार देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

5328 को लगाई गई वैक्सीन
जिले में टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 5328 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 2450 को पहली व 2878 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 937247 लोगों को पहली व दूसरी डोज दे चुका है।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को रफ्तार दे रहा है। वैक्सीन से वंचित लोगों को टीके लगाने के लिए जागरूकता व टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग ने जिस तरह देश में 100 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। इसी तरह जिले में पहली व दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें